फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway underbridge

बिजली के खंभों ने रोका अंडर ब्रिज का काम, 25 गांवों के हजारों लोग परेशान

Sun, 11 Oct 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
railway underbridge
बल्लमपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे अंडरब्रिज का काम बंद चल रहा है। - फोटो : REPORTERS
झांसी। बिजौली रेलवे स्टेशन के पास बल्लमपुर क्रॉसिंग पर ढाई साल से अंडरब्रिज का कार्य चल रहा है। एक तरफ का काम पूरा हो गया है। जबकि दूसरी तरफ का काम बिजली के खंभे शिफ्ट न होने के कारण अभी बंद पड़ा है। इससे यहां से 25 गांवों के लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बिजौली रेलवे स्टेशन के निकट बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग को ढाई साल पहले बंद कर दिया गया था। इस क्रॉसिंग की जगह पटरियों के नीचे अंडरब्रिज (सब- वे) बनाया जा रहा है। इस रास्ते का उपयोग बल्लमपुर, कोटी, चमरौआ, बैदोरा, विजयपुर, मदनपुर समेत 25 से अधिक गांव के लोग उपयोग करते हैं। गांव से झांसी शहर तक आने का यह सुगम रास्ता है। रेलवे का निर्माण विभाग ढाई साल में यहां पर अंडरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं कर सका है। बड़ी मुश्किलों से एक तरफ का रास्ता तैयार हुआ तो अब दूसरी तरफ का काम बार- बार रुक जा रहा है। बिजली के खंभे शिफ्ट न होने के कारण काफी दिनों से काम बंद पड़ा है। जबकि रेलवे बिजली विभाग को खंभे शिफ्ट करने के लिए 9.30 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है। अंडरब्रिज में हो रही देरी के कारण प्रतिदिन सैकड़ों गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे निर्माण खंड के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली विभाग को खंभे शिफ्ट करने का भुगतान कर दिया गया है। खंभे शिफ्ट होते ही काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

अंडरब्रिज का निर्माण गांव वालों के लिए मुसीबत बन गया है। लोगों को आधा किलोमीटर दूर एक जाकर एक पुलिया के नीचे से गुजरना पड़ता है। विजय राय ।
अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर क्रॉसिंग गेट को बंद कर दिया गया था। जानवर पटरी पार करके निकलते हैं। इससे आए दिन जानवरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाती है। अनूप राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरब्रिज का काम पूरा होने तक विकल्प के रूप में क्रॉसिंग गेट को खुला रखना चाहिए था। इससे लोगों को तो परेशान नहीं होना पड़ता। रमेश झा।
क्रॉसिंग गेट की दूसरी तरफ स्कूल व मंदिर बना है। महिलाओं को पटरियां पार करके मंदिर जाना पड़ता है। स्कूल खुलने पर बच्चों को भी पटरियां पार करनी होगी। अनुराग दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed