फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway two lack waist water daily purefied

रेलवे दो लाख लीटर खराब पानी की रोज करेगा सफाई

Tue, 16 Jun 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway two lack waist water daily purefied
ट्रेन - फोटो : ?????
झांसी। पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इस प्लांट में झांसी रेलवे स्टेशन के बेकार पानी को रिसाइकिलिंग कर उसे दोबारा उपयोग में लाने योग्य बनाया जाएगा। इस प्लांट में प्रतिदिन दो लाख लीटर पानी साफ होगा।
विज्ञापन

अभी प्लेटफार्मों पर लगे नलों, भोजनालय, वेटिंग रूम, विश्रामालय, प्लेटफार्म, कानपुर साइडिंग में पैसेंजर ट्रेनों की धुलाई आदि से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन नाली में बहकर बर्बाद हो जाता है। गर्मियों के दिनों में पानी की किल्लत हो जाती है। नेशनल मिशन ‘पानी बचाओ’ अभियान के तहत रेल प्रशासन ने इस बर्बाद पानी का दोबारा उपयोग करने के लिए रेलवे स्टेशन कानपुर साइडिंग के पास वाटर रिसाइकलिंग प्लांट लगाने की योजना चार साल पहले तैयार की थी। इस प्लांट के जरिये पानी को पूर्व की तरह उपयोग में लाया जा सकता है। इस पानी का उपयोग निर्माण कार्य, बगीचे में डालने व दोबारा धुलाई के काम में होगा। प्लांट में प्रतिदिन दो लाख लीटर पानी साफ होगा। इसका निर्माण पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय तीन के निकट गिरने वाले नाले के पास होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed