{"_id":"6352e65b01717455d92ddf18","slug":"railway-ticket-jhansi-news-jhs2314251149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा त्योहारी टिकट, रेलवे वसूल रहा डेढ़ गुनी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा त्योहारी टिकट, रेलवे वसूल रहा डेढ़ गुनी कीमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहारी सीजन में प्रीमियम ट्रेनों का टिकट यात्रियों की जेब पर काफी भारी पड़ रहा है। इन गाड़ियों में टिकट की मांग दिनों-दिन बढ़ रही है। हालात यह हैं कि कई प्रीमियम ट्रेनों का टिकट इन दिनों सामान्य के मुकाबले करीब डेढ़ गुना अधिक हो गया है। वहीं, स्पेशल ट्रेनों के नाम पर भी रेलवे अपनी झोली भरने में जुटा है।
दीपावली एवं छठ सीजन में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस सीजन में रेलवे की भरपूर कमाई हो रही है। सबसे अधिक पैसा प्रीमियम ट्रेनों के किराए से वसूल हो रहा है। इन गाड़ियों में डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होने से इनका किराया इस समय बढ़कर सामान्य से करीब डेढ़ से दो गुना अधिक हो गया है। इन प्रीमियम ट्रेनों में झांसी से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बंगलौर राजधानी, नई दिल्ली-विलासपुर राजधानी, नई दिल्ली-मुुंबई राजधानी, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस समेत 28 से अधिक प्रीमियम ट्रेन शामिल हैं। त्योहारी सीजन में इन गाड़ियों का किराया दिनों-दिन बढ़ रहा है। झांसी से मुंबई के एसी थर्ड का किराया सामान्य गाड़ी में 1400-1600 रुपया है लेकिन, शुक्रवार को टिकट की बढ़ती मांग के चलते राजधानी में इसकी कीमत बढ़कर 2735 रुपये तक पहुंच गई। इसमें भी मजे की बात यह कि इनका किराया यात्री को टिकट खिड़की के सामने पहुंचने पर ही मालूम चलता है। कई यात्री अचानक से अत्यधिक किराया बढ़ जाने से इनका टिकट खरीद पाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इन ट्रेनों में अतिरिक्त सुविधाएं हैं, इस वजह से इनको डायनामिक फेयर में शामिल किया गया था।
यह है डायनामिक फेयर सिस्टम
रेलवे के डायनामिक फेयर सिस्टम के मुताबिक टिकटों की बुकिंग बढ़ने के साथ किराए में भी बढ़ोतरी होती जाएगी। ट्रेन का टिकट दस फीसदी बुक होने पर टिकट मूल्य में भी इतने की बढ़ोतरी होगी। पचास फीसदी टिकट बुक होने तक यह दाम बढ़ते जाएंगे। शताब्दी में अगर ट्रेन का टिकट 1000 रुपये का है तब दस फीसदी टिकट बुक होते ही यह 1100 रुपये का टिकट हो जाएगा। इसी तरह इसका दाम आगे बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनें भी काट रहीं यात्रियों की जेब
त्योहारों पर रेलवे ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाईं लेकिन, यह ट्रेन भी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। इन ट्रेनों का सामान्य किराया भी अन्य सवारी गाड़ियों के तत्काल कोटे के टिकट के बराबर है। कई ट्रेनों में यह करीब दोगुना तक हैं।