{"_id":"5fa454da8ebc3e9b946f5b21","slug":"railway-station-new-entry-gate-jhansi-news-jhs180435437","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर प्रवेश को बनेगा तीसरा द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर प्रवेश को बनेगा तीसरा द्वार
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित प्रवेश देने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर तीसरा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही, कानपुर की ओर नया फुटओवर ब्रिज बनेगा। इसे लेकर रेलवे ने पहल शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में दो प्रवेश द्वार हैं। एक प्रवेश द्वार मुख्य परिसर की ओर से है, तो दूसरा प्रवेश द्वार पश्चिम कालोनी की ओर से है। त्योहार पर अधिकतर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। अधिकतर यात्री मुख्य द्वार से ही प्रवेश करते हैं। यहां पर बुकिंग काउंटर भी है। भीड़ बढ़ने पर कई बार यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने पर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्टेशन के री-डवलपमेंट और सुंदरीकरण के तहत रेलवे स्टेशन पर नया प्रवेश द्वार बनेगा। ये गेट रेलवेकोर्ट की ओर और पुराने रिजर्वेशन काउंटर के पास बनेगा। इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे कोर्ट को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। नए प्रवेश द्वार से भीड़ उमड़ने के दौरान दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही, कानपुर ट्रैक की ओर बने प्लेटफार्म के पास नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर नया प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।