फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway return ticket refund

काउंटरों से जो हो रही आय, वही लौटा रहा रेलवे

Tue, 26 May 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
railway return ticket refund
रेलवे आरक्षण काउंटर - फोटो : REPORTERS
झांसी। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर सोमवार से टिकटों का किराया वापस मिलना शुरू हो गया। फिलहाल रेलवे द्वारा आरक्षित काउंटरों से अर्जित आय से ही किराया वापसी की जा रही है। हालांकि, ईद के कारण काउंटरों पर भीड़ नहीं रही। रेलवे ने 22 मई से आरक्षण काउंटर खोलकर एक से 30 जून के बीच चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण शुरू कर दिए थे। इनमें 28 ट्रेनें झांसी समेत मंडल के अलग- अलग स्टेशनों पर रुकेंगी। झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर दो- दो, बांदा, मुरैना, ललितपुर, डबरा, दतिया, महोबा, चित्रकूट धामकर्वी, उरई तथा खजुराहो स्टेशन पर एक- एक काउंटर खोला गया है। सोमवार से टिकटों को निरस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया। 22 मार्च से तीस जून तक की अवधि के बीच के टिकट निरस्त किए जा रहे हैं। इस अवधि में करीब 50 हजार यात्रियों ने अपने टिकट बनवा रखे हैं। पहले दिन 244 टिकट यात्रियों ने निरस्त कराए, जिनमें झांसी में 166 व ग्वालियर में 78 टिकट निरस्त किए गए।
विज्ञापन

भोपाल मंडल ने यह कर रखी है व्यवस्था
रेलवे की टिकट बनाकर जो आय हो रही है, उसी पैसे को टिकट निरस्त कराने वाले लोगों को लौटाया जा रहा है। ईद के कारण सोमवार को टिकट निरस्त कराने वाले लोगों की संख्या कम रही। यह संख्या मंगलवार से बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे के समक्ष पैसा लौटाने की समस्या खड़ी हो सकती है। दरअसल, इन दिनों टिकट बनवाने के लिए बहुत कम संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए भोपाल मंडल ने नियम बना लिया है कि वे 22 मार्च से 31 मार्च और फिर इसके बाद अगले 15- 15 दिनों की अवधि के अलग- अलग तारीखों में टिकट निरस्त करेंगे। ताकि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ न लगे और निरस्त होने वाले टिकटों का पैसा लौटाने में भी दिक्कत न हो। मगर झांसी मंडल रेल प्रशासन ने ऐसी कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed