फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway orgination repaire new target

ज्यादा वैगन तैयार कर रेलवे कारखाने ने बनाया नया कीर्तिमान

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway orgination repaire new target
झांसी। रेलवे वैगन मरम्मत कारखाने ने एक माह में 675 की जगह 682 वैगन तैयार कर नया कीर्तिमान हासिल किया है। इस उपलब्धि को 23 कार्य दिवस में प्राप्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक एसपी तिवारी ने कहा कि अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारियों की ये कड़ी मेहनत का परिणाम है। उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (रिपेयर) एवं फैक्ट्री मैनेजर गौरव ने कहा कि कर्मचारियों ने कारखाने के सम्मान को बढ़ाया है। इसके पूर्व 2017- 18 के अप्रैल में 628 और फरवरी में 642, 2018-19 के नवंबर में 605 व 2019-20 के अक्तूबर में 610 वैगनों का उत्पादन 23 कार्य दिवस में किया गया था। रेलवे की मुख्य आय का स्रोत वैगनों की लदान से ही होता है, ऐसे में वैगनों की मरम्मत का कार्य अति महत्वपूर्ण है। झांसी कारखाना सभी प्रकार के वैगनों की मरम्मत और पुनरुद्धार का कार्य करता है। इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर राहुल शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर अमित तिवारी, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर बीके मिश्रा, कार्य प्रबंधक चंदन सिंह, उत्पादन इंजीनियर एसपी श्रीवास्तव, सहायक कार्य प्रबंधक अभिषेक रमन, सुजय यादव, ऋषि प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रानीपुर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू
झांसी। बांदा ट्रैक पर स्थित रानीपुर रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन को गति मिलेगी। गाड़ियों का संचालन अब 110 किलोमीटर प्रति घंटा से किया जा सकेगा। पूर्व में यह गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा ही थी। उक्त प्रणाली का संस्थापन आरडीएसओ के नए डायग्राम के तहत हुआ है। यह कार्य वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार (कार्य) हरीशंकर आर्य, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार (कार्य) नेहा चौधरी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार (ब्रांच लाइन) आशीष कुमार सैनी व एसके गुप्ता के नेतृत्व में पूरा किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन टू स्टेशन योजना में मिलेगी मालभाड़े में रियायत
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने मंगलवार को झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा कि स्टेशन टू स्टेशन रियायती दर रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना में व्यापारियों को तीस प्रतिशत तक मालभाड़े मेें रियायत दी जाएगी। ये सुविधा अभी दतिया, डबरा, एटा, खेरजी और रायरू स्टेशन पर दी गई है। इसी तरह ललितपुर, हाथरस किला, कबरई, मथुरा, कानपुर और पनकी धाम स्टेशन से जल्द इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed