फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway

अब नियमित नंबरों से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 10 Oct 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
railway
railway
झांसी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे जल्द ही पूरे देश में 39 गाड़ियों का संचालन शुरू करेगा। इनमें पांच गाड़ियां झांसी से होकर गुजरेंगी। साथ ही ट्रेनों का संचालन अब स्पेशल नंबर की जगह नियमित अंकों से ही होगा। इन ट्रेनों का पहला नंबर शून्य से शुरू होता है। मगर अब ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के नंबरों से ही चलाया जाएगा। इससे अब यात्रियों को ट्रेन नंबर की मदद से उसकी पहचान करने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा था। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग- अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शुरू किया। इसके बाद 12 मई से अप और डाउन की तीस सवारी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ये सभी गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं, जिनको स्पेशल ट्रेनें बनाकर चलाया जा रहा है। इनमें अप और डाउन की चार ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रहीं हैं। किराया भी मुसाफिरों को राजधानी एक्सप्रेस के बराबर ही अदा करना पड़ रहा है। इसके बाद एक जून से देश भर में अप और डाउन की दो सौ मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें झांसी से होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें गुजर रहीं हैं। इसके बाद से हर हफ्ते ट्रेनों की संख्या बढ़ती रही है। इन सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा है। वर्तमान में अप और डाउन की साठ स्पेशल ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन

त्योहार से पहले अब रेलवे 39 नई ट्रेनों को ट्रैक पर दौड़ाने जा रहा है। इनमें पांच ट्रेनें ऐसी हैं, जो झांसी से होकर गुजरेंगी। इसमें 12171/12172 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस, 22121/22122 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 22125/22126 नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा। इसके साथ ही 12269/12270 चेन्नई-निजामुद्दीन एसी दूरंतो और 12001/12002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन होगा। मगर ये ट्रेनें अपने पूर्व नंबर के हिसाब से चलेंगी। इन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रेनों के संचालन की तारीख घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed