फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway

सुबह बंद कराई तो शाम को खुली चाय की दुकान

Sat, 09 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
railway
झांसी। रेलमंत्री को किए गए ट्वीट पर बंद कराई गई रेलवे परिसर में खुली चाय की दुकान शाम को ही चालू हो गई। इससे रेल अधिकारी व आरपीएफ परेशान है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को रेलमंत्री को किसी ने ट्वीटर के जरिए झांसी रेलवे स्टेशन पर न्यायालय के निकट संचालित उक्त अनाधिकृत चाय की दुकान की शिकायत की थी। रेल मंत्रालय ने इस मामले से इलाहाबाद मुख्यालय को अवगत कराया। मुख्यालय से शिकायत मंडल रेल प्रशासन के पास भेजी गई।
विज्ञापन


शिकायत पर मौके पर पहुंचे सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे ने चाय की दुकान को बंद करा दिया था। साथ ही आरपीएफ ने दुकान में रखे सिलेंडर आदि सामान को जब्त कर लिया था। मगर शाम होते ही दुकान दुबारा खुल गई। रेल मंत्रालय के आदेश का असर एक दिन भी बना नहीं रह सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शुक्रवार को सीनियर डीएफएम के निरीक्षण के कारण अपराह्न के समय दुकान बंद कर दी गई थी। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी गिरीश कंचन ने जानकारी होने से इंकार किया है।


मालूम हो कि रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे न्यायालय के निकट अनाधिकृत रूप से खुली चाय की दुकान की हमेेशा शिकायत की जाती रही, लेकिन उन शिकायतों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्टेशन और परिसर में अवैध दुकानों, स्टालों के खिलाफ चलने वाले रेलवे अफसरों के सभी अभियान इस चाय की दुकान पर आकर फेल होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed