{"_id":"5a53c6744f1c1bbf2d8b56f8","slug":"railway-gm-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम आए तो समय पर आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम आए तो समय पर आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
jhansi, railway news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान का विशेष कोच जुड़ने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह आठ मिनट पहले ही झांसी आ गई। जबकि, यह ट्रेन पिछले कई दिनों से घंटों देरी से चल रही थी। ट्रेन के समय पर आना यात्रियों की बीच चर्चा में रहा। हालांकि, इस मामले में महाप्रबंधक का कहना था कि कोहरा न होने की वजह से ट्रेन समय से आई।
वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का झांसी आने का समय सुबह 7.05 बजे है। कोहरे के कारण यह ट्रेन पिछले कई दिनों से घंटों देरी से चल रही है। मगर, सोमवार की सुबह यह ट्रेन आठ मिनट पहले ही झांसी आ गई। दरअसल, इस ट्रेन से ही महाप्रबंधक का विशेष कोच लगकर इलाहाबाद से झांसी आया था। यात्रियों के बीच यह बात चर्चा में बनी रही कि महाप्रबंधक के सफर करते ही यह गाड़ी कैसे सही समय पर चलने लगी? अगर, इसी तरह बड़े अफसर ट्रेनों में सफर करने लगे तो ट्रेनों का समय पालन अपने- आप की सुधर गया।
इसी तरह सोमवार को ग्वालियर क्षेत्र के टेकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के शिरकत करने से बड़ी संख्या में अफसर शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से ग्वालियर आए थे। इस कारण सोमवार को यह ट्रेन भी सही समय पर चल रही थी।
विज्ञापन
पटरियों के किनारे बनेंगी ‘हट’
रेलवे यूनियन नेताओं ने सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। इस पर महाप्रबंधक ने रेल पटरियों की मरम्मत और निगरानी में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए हर दो किलोमीटर की दूरी पर हट (झोपड़ी) बनाने के निर्देश दिए, ताकि वह बारिश और धूप से बच सकें। इसी तरह उन्होंने रेलवे अस्पताल में लिफ्ट को दोबारा चालू करने के लिए 55 लाख रुपये का अनुमोदन डीआरएम को कहा।सोमवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह और मंडल सचिव वीजी गौतम के नेतृत्व में मुलाकात कर तेरह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसी तरह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान और मंडल सचिव आरएन यादव के नेतृत्व में पंद्रह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ऑल इंडिया रेलवे एससी एसटी एसोसिएशन और ऑल इंडिया रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भी अपने मांग पत्र सौंपे।