{"_id":"60770ac98ebc3edbf0323014","slug":"railway-fir-se-teyar-karega-5-isoletion-coch-jhansi-news-jhs1931225131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फिर से तैयार करेगा पांच आइसोलेशन कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फिर से तैयार करेगा पांच आइसोलेशन कोच
विज्ञापन
रेलवे अब पांच आइसोलेशन कोच फिर से तैयार करेगा।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फिर से तैयार करेगा पांच आइसोलेशन कोच
झांसी। झांसी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं। ऐसे में रेलवे एक बार फिर से पांच आइसोलेशन कोच तैयार करने जा रहा है। डीआरएम ने अधीनस्थों को व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा है। इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
महानगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते दो दिनों से आंकड़ा 400 के पार जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल फुल हो चुका है। इसे लेकर रेलवे आइसोलेशन कोच फिर से बनाने जा रहा है। झांसी मंडल ने पिछले साल 70 आइसोलेशन कोच तैयार किए थे। हालांकि इन कोचों का उपयोग नहीं किया जा सका था। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद इन कोचों को हटाकर ट्रेनों में जोड़ दिया गया। अब फिर से आइसोलेशन कोच तैयार करने के लिए डीआरएम संदीप माथुर ने सीनियर डीएमई को निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों में कहा है कि संक्रमण को बढ़ता देख आइसोलेशन कोच की व्यवस्था करनी शुरू कर दी जाए। रेलवे शुरुआत में करीब पांच कोचों में आइसोलेशन की व्यवस्था करेगा।
एक कोच पर आया था 77 हजार का खर्च
रेलवे ने पिछले साल झांसी मंडल में 70 आइसोलेशन कोच तैयार करने पर 54.37 लाख रुपये खर्च किए थे। एक कोच को तैयार करने पर 77678 रुपये खर्च हुए थे। जिसमें दो बोतल होल्डर, दो कपड़े टांगने के हुक, ऑक्सीजन सिलिंडर ब्रेकेट, तीन कूड़ेदान, बाथरूम में स्टूल, मग, बाल्टी, हर कोच में चिकित्सक और नर्स के लिए अलग कक्ष, प्लास्टिक के चादर, बिजली स्विच और कूलर लगाए थे।
विज्ञापन
सारा सामान रखा है, बस फिट करना है
आइसोलेशन कोच में लगाया गया सारा सामान सुरक्षित रखा गया है। निर्देशों के क्रम में सामान को फिट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीच में संक्रमण कम हो गया था और ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। मंडल में सीमित कोच हैं। इस वजह से आइसोलेशन कोचों को हटाकर ट्रेनों में लगा दिया गया था। अब फिर से कोच तैयार करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे