{"_id":"6182e566e7e810621a5e1aae","slug":"railway-employees-arise-pto-disturb-jhansi-news-jhs2081068114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा पास और पीटीओ निकालने में परेशान हो रहे रेलवे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा पास और पीटीओ निकालने में परेशान हो रहे रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने सुविधा पास और पीटीओ निकालने की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। मगर ऑनलाइन प्रक्रिया में कई जटिलताएं हैं। इस कारण कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को रेलवे संगठन बार- बार उठा रहे हैं।
रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। पास व पीटीओ पर रेलवे काउंटर पर ही आरक्षण मिलता है। कर्मचारी ऑनलाइन आरक्षण नहीं कर सकते हैं। मगर रेलवे ने पिछले एक नवंबर से पास व पीटीओ की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया था। इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफोरमेशन सिस्टम (क्रिस) ने हूमेन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। मगर शुरूआत से ही कर्मचारियों को ऑनलाइन पास व पीटीओ निकालने में परेशानी आ रही है। इस कारण कर्मचारी वक्त पर इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। पिछले दिनों नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मंडल सचिव भानु प्रताप चंदेल ने प्रबंध तंत्र वार्ता (पीएनएम) बैठक में भी इस समस्या को उठाया।
ऐसे प्राप्त कर सकते हैं ई-पास व पीटीओ
- इंटरनेट पर एचआरएमएस एप खोलने बाद कर्मचारी को अपनी एचआरएमएस आईडी डालनी है।
- टेस्ट एटदारेट ऑफ 123 से पासवर्ड को बदला जा सकता है।
- आईडी डालने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा।
- ओटीपी डालते ही आगे की प्रक्रिया बढ़ती जाएगी।
- आगे की प्रक्रिया में आप पास का हाफ या फुट सेट या पीटीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पारिवारिक जानकारी भरने के बाद जिन स्टेशनों के बीच आप यात्रा करने वाले हैं, उनका कोड डालना होगा।
- ब्रेक जर्नी की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।