{"_id":"5f9484f18ebc3e9b8a15a6f1","slug":"railway-election-start-voter-list-adhisunchana-come-jhansi-news-jhs179479026","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यूनियन चुनाव : मतदाता सूची की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यूनियन चुनाव : मतदाता सूची की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पिछले दो साल से टल रहे रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियनों के चुनाव को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। बोर्ड ने मतदाता सूची प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत पांच नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव को लेकर यूनियन के नेताओं में हलचल तेज हो गई है।
रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियनों का चुनाव हर छह साल में होता है। जोन स्तर की यूनियन का कार्यकाल 2019 में पूरा हो चुका है। पहले लोकसभा चुनाव और फिर कोविड महामारी के चलते चुनाव टल गया था। मौजूदा दौर में उत्तर मध्य रेलवे में एनसीआरईएस के पास प्रतिनिधित्व है। अब रेलवे बोर्ड ने मान्यता यूनियन के चुनाव की मतदाता सूची को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत पांच नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसमें 30 सितंबर तक रेलवे को सेवा देने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। पिछली बार उत्तर मध्य रेलवे में 18 हजार कर्मचारियों ने मतदान किया था। संभावना जताई जा रही है कि चार या पांच दिसंबर को रेलवे बोर्ड चुनाव करा सकता है। एनसीआरईएस के मीडिया प्रभारी उमर खान ने बताया कि मतदाता सूची की अधिसूचना जारी हो गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से पांच नवंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।