{"_id":"5ef23b958ebc3e42e21aa087","slug":"railway-capture-three-more-thief-jhansi-news-jhs1697868143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से चावल चोरी करने वाले तीन और बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से चावल चोरी करने वाले तीन और बदमाश पकड़े
विज्ञापन
मालगाड़ी
- फोटो : ????????
झांसी। मालगाड़ी से चावल चोरी के मामले में वांछित चल रहे तीन और बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़ लिया है। अभी तक इस मामले में पांच आरोपी पकड़े जा चुके है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं।
विगत 24 मई को माताटीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से चावल की बदमाशों ने 29 बोरी चोरी कर ली थीं। बदमाशों ने चावल की बोरियों को एक दुकानदार को बेच दिया था। इस मामले में दो बदमाश पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार को आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग व तालबेहट पोस्ट कर्मचारियों ने मुखबिर की सूचना पर उक्त मामले में तीन और वांछित बदमाशों को पकड़ लिया और चावल ले जाने में प्रयोग की गई ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम तालबेहट के फुटेरा गांव निवासी रविंद्र , रमेश व थाना गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव है। टीम में निरीक्षक एसएन पाटीदार, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, अरुण सिंह राठौर शामिल रहे।
रेलवे लोहा चोरी और खरीदने वाले चार पकड़े
झांसी। आरपीएफ ने रेलवे लोहा चोरी और खरीदने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान स्टेशन यार्ड से दो बदमाशों को कॉपर तार चोरी करते पकड़ लिया। उनके नाम विदिशा के नटेहन थाना क्षेत्र के रायखड़ी निवासी दीपक प्रजापति व उल्दन थाना क्षेत्र के पठा निवासी बबलू हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे पहले भी कॉपर तार चोरी कर चुके हैं, जो उन्होंने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ताज कंपाउंड निवासी कबाड़ी मोहम्मद नसीम व नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण धर्मशाला के सामने निवासी मुकेश खटीक को बेचेे थे। आरपीएफ ने दबिश देकर दोनों कबाड़ियों को पकड़ लिया। टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक बीएल यादव, राघवेंद्र सिंह, भानु चंद्र अनुरागी, अतुल कुमार सिंह, आरएन सिंह शामिल रहे।