फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railkarmi nilabit

रेलवे स्टेशन में गंदगी मिलने पर तीन रेलकर्मी निलंबित

Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
railkarmi nilabit
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन में गंदगी और ओवररेटिंग मिलने पर डीआरएम ने तीन रेल कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति कर दी। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीआरएम आशुतोष ने देर रात वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह प्लेटफार्म पर उनको गंदगी मिली। गंदगी मिलने पर डीआरएम ने फटकार लगाई। इसके अलावा स्टेशन के अंदर कई जगहों पर स्टॉल ने अतिरिक्त जगह घेर रखा था। यहां खाने-पीने के सामान में ओवररेटिंग भी मिली। इस पर भी डीआरएम ने नाराजगी जताई। इन अव्यवस्थाओं से नाराज डीआरएम ने स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद सोनी, सीनियर कॉर्मिशयल इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं क्लर्क संजीव कुमार कसेरिया को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। डीआरएम की संस्तुति मिलने पर सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने भी इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीनियर डीसीएम का कहना है कि लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित करते जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed