{"_id":"620171d38a01c100543b9f4c","slug":"rail-underpass-collapsed-track-fell-down-jhansi-news-jhs2145509181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अंडरपास की धसकी मिट्टी, नीचे गिरी पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अंडरपास की धसकी मिट्टी, नीचे गिरी पटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को बांदा - झांसी रेल मार्ग के दुरेड़ी में अंडरपास की मिट्टी धसक गई, जिससे पटरी टूटकर नीचे गिर गई। आनन - फानन में मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे तकरीबन चार घंटे तक इस मार्ग का रेल यातायात बाधित बना रहा। शाम को मरम्मत के बाद रेल ट्रैक पर आवागमन शुरू किया गया।
बांदा के दुरेड़ी गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वर्ष 2019 में बनाए गए अंडरपास की एक दीवार पिछले साल गिर गई थी। इसकी तत्काल मरम्मत कर दी गई थी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंडरपास का नक्शा बदलकर इसे सीधा बनाया जा रहा है। इसी दरम्यान सोमवार को अचानक इसकी मिट्टी धसक गई, जिससे पटरी टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि पुल पर काम कर रहे मजदूरों में से कोई हताहत नहीं हुआ। तत्काल इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही झांसी, मानिकपुर, महोबा, बांदा के निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची गई। मंडल रेल प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक से ब्रिज के अंदर गिरी पटरियों को क्रेन से निकालकर फिर ट्रैक पर बिछाने का काम शुरू किया गया। धंसने वाली जगह पर मिट्टी भरी बोरियां रखी गईं। मरम्मत की वजह से तकरीबन चार घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसके बाद ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
झांसी। अंडरपास की मिट्टी धसकने से झांसी प्रयागराज, बांदा कानपुर रूट तकरीबन चार घंटे तक बाधित बना रहा। इससे हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस, बांदा इंटरसिटी, झांसी पैसेंजर अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, कहीं मालगाड़ियां भी विलंबित हुईं।