फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rail operations back on track, trains started running on every route

पटरी पर लौटा रेल संचालन, हर रूट पर दौड़ने लगीं ट्रेनें

Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rail operations back on track, trains started running on every route
झांसी। कोरोना काल में धीरे- धीरे सामान्य होते हालातों के बीच ट्रेन संचालन भी पूरी तरह पटरी पर लौटने लगा है। मंडल से गुजरने और संचालित होने वालीं 288 ट्रेनों (दैनिक व साप्ताहिक) में 272 गाड़ियों का चलना शुरू हो गया है। इसी तरह 52 पैसेंजर में 24 दोबारा पटरी पर दौड़ने लगीं हैं। इन गाड़ियों से मंडल में प्रतिदिन 40 हजार से अधिक मुसाफिरों ने सफर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में झांसी एक है। यहां से देश के अधिकांश राज्यों के लिए ट्रेन उपलब्ध है। कोरोना के चलते रेलवे ने 23 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना से पूर्व मंडल से दैनिक एवं सप्ताह के अलग- अलग दिनों में चलने वालीं मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों की संख्या 288 थी। इसके साथ ही 52 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। दूसरी कोरोना लहर के बाद रेलवे में अब पूरी तरह हालात सामान्य होने लगे हैं। 288 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में 272 का और 52 में से 24 पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में अभी भी सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। पैसेंजर ट्रेनों में जरूर जनरल टिकट मिलने लगा है। जनरल टिकट पर किराया एक्सप्रेस ट्रेनों का लिया जा रहा है। वर्तमान में मंडल के झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, बबीना, तालबेहट, बांदा, महोबा, चित्रकूट, मऊरानीपुर, उरई, भीमसेन, पुखरायां, मुरैना, दतिया, डबरा समेत 100 से अधिक स्टेशनों से प्रतिदिन औसत 40 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

- मंडल से गुजरने वालीं अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जो ट्रेनें रह गईं हैं वह भी जल्द ही चालू हो जाएंगी।
आशुतोष, मंडल रेल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed