{"_id":"60de248f8ebc3ee0953749f0","slug":"rail-coach-factory-work-complete-jhansi-news-jhs198515844","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच फैक्टरी: शेड और स्कूल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कोच फैक्टरी: शेड और स्कूल बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर हाट के मैदान में रेल डिब्बों की नई रिफर्बिशमेंट फैक्टरी के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर फैक्टरी के शेड और स्कूल बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं कॉलोनी का काम तेजी का साथ चल रहा है। वर्ष 2022 में यह काम पूरा होना है।
रेल मंत्रालय नगरा हाट के मैदान के पास रेल के डिब्बों की नई रिफर्बिशमेंट फैक्टरी स्थापित करने जा रहा है। फैक्टरी को स्थापित करने के लिए 454.89 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। यहां पर लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच के नवीनीकरण का काम होगा। यह कोच शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में लगे हैं। फैक्टरी में प्रतिमाह पचास कोचों के नवीनीकरण की योजना है। नगरा हाट के मैदान से कैथड्रिल स्कूल के पीछे तक खाली पड़ी रेलवे की 135 एकड़ जमीन पर फैक्टरी बननी है।
फैक्टरी में एक हजार से अधिक युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सकेगा। साथ ही परोक्ष रूप से भी सैकड़ों लोगों को काम मिल सकेगा। हाट के मैदान में कोच फैक्टरी बनने पर प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बगल से निकले रास्ते को तीस फीट का किया जा रहा है जो काठ के पुल के पास खुलेगा। यह रास्ता हाट के मैदान से खाती बाबा की तरफ नीम माता मंदिर के पास से होकर जाएगा। इस रास्ते से प्रेमनगर के लोग खातीबाबा और पश्चिमी रेलवे बुकिंग ऑफि स की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
क्या है एलएचबी
लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच में आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग कोच के पटरी से उतरने के दौरान उन्हें पलटने से रोकता है। इन कोचों की गति क्षमता प्रति घंटा 160 से 200 किलोमीटर तक है। एंटी टेलीस्कोपिक सिस्टम के कारण यह डिब्बे आसानी से पटरी से नहीं उतर पाते।
रेलवे विकास निगम लिमिटेड ने फैक्टरी बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। 135 एकड़ जमीन के दायरे में आने वाले क्वार्टर तोड़ने के बाद काम ने तेजी पकड़ ली है। तय समय सीमा के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह,
जन संपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल