फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raid in illegal slutter house, many shopkeepers run

अवैध स्लाटर हाउस में छापा, कई दुकानदार भागे

Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raid in illegal slutter house, many shopkeepers run
झांसी। पशुओं की अवैध स्लाटरिंग की शिकायत पर पशुधन अधिकारी की अगुवाई में निगम दस्ते ने बुधवार को कसाई मंडी में छापा मारा। निगम दस्ते के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। अवैध स्लाटरिंग का कोई मामला सामने नहीं आया लेकिन, इस दौरान दो दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिला। उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पशुधन अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में दस्ता दोपहर को वहां पहुंचा। दस्ते के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद था। पुलिस एवं निगम अफसरों को देखकर वहां हड़कंप मच गई। कई दुकानदारों ने धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। पुलिस की मौजूदगी में निगम अफसरों ने स्लाटरिंग की पड़ताल शुरू की लेकिन, अफसरों का कहना है वहां कोई भी मामला इस तरह का सामने नहीं आया। इसके बाद दुकानदारों के लाइसेंस भी चेक किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान लाइसेंस दो दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिला। इनके खिलाफ लिखा-पढ़ी शुरू होते ही स्थानीय दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस बल के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। निगम दस्ते ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed