{"_id":"57fe7d164f1c1bc67b28f3e4","slug":"rahul-gandhi-the-leader-of-the-message-communications-to-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का संदेश गांवों तक पहुंचाएंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का संदेश गांवों तक पहुंचाएंगे नेता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
congres news jhansi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरह से वे फॉलोअप करेंगे। यात्रा15 अक्तूबर से शुरू होगी जो गांव-गांव पहुंचेगी और राहुल गांधी का संदेश देगी। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस किसानों और ग्रामीणों पर फोकस कर रही है।
किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इंसाफ का मुद्दा लेकर देवरिया से शुरू होकर दिल्ली तक राहुल गांधी ने किसान यात्रा निकाली थी। यात्रा का रिस्पांस अच्छा मिला था, लेकिन राहुल ज्यादातर गांवों में नहीं पहुंच सके थे। इस कमी को पूरा करने के लिए अब प्रदेश भर के सभी जिलों में राहुल गांधी संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों के उन गांवों में जाएगी, जहां राहुल गांधी नहीं पहुंच सके थे। इसका उद्देश्य किसानों में कांग्रेस के प्रति समर्थन जुटाना है। कार्यकर्ता कर्ज माफी का संदेश लेकर गांव-गांव जाएंगे, जो पंद्रह दिन तक चलेगी। इसमें पार्टी की ओर से रथनुमा बस भी रहेगी, जिसके माध्यम से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यात्रा के साथ पार्टी के पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री भी रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पहले तय किया गया था कि यात्रा 13 अक्तूबर से निकाली जाएगी लेकिन, तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब 15 अक्तूबर से निकालेगी।
अगले चरण में प्रियंका गांधी
कांग्रेस का चुनाव कैंपेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। राहुल संदेश यात्रा के बाद अगले चरण में प्रियंका गांधी इस अभियान में शामिल होंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका पूरे प्रदेश में सभाएं और रोड शो करेंगी। वह बुंदेलखंड भी आएंगी।