फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   radhey radhey or arogya sadan ka panjikarn nirast

राधे-राधे और आरोग्य सदन अस्पताल का पंजीकरण निरस्त

Mon, 01 Mar 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
radhey radhey or arogya sadan ka panjikarn nirast
झांसी। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने आरोग्य सदन और राधे-राधे हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। अब इन अस्पतालों को सील करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अस्पतालों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम के लिए शासन ने प्रारूप तय किया है। स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट, स्टाफ, पंजीकृत डॉक्टर, स्टाफ की उपलब्धता, नक्शा, फायर फाइटिंग सिस्टम समेत कई बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के सामने स्थित राधे-राधे अस्पताल में जिन डॉक्टरों के नाम उनके रजिस्टर में दर्ज थे वे मौके पर नहीं मिले। बीएएमएस चिकित्सक मरीज देखता हुआ मिला।
विज्ञापन

पर्याप्त स्टाफ की भी उपलब्धता नहीं थी। फाइलें भी पूरी नहीं थीं। अस्पताल में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र तो लगे हुए थे लेकिन फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था। जबकि, सीपरी बाजार के आवास- विकास क्षेत्र स्थित आरोग्य सदन अस्पताल में भी टीम को बीएएमएस डॉक्टर मिला। यहां पर जिन डॉक्टरों के नाम रजिस्टर में लिखे थे, वेे नहीं मिले। इसके अलावा भी कुछ अन्य कमियां मिलीं। सीएमओ डॉ.जीके निगम ने बताया कि दोनों अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। उन्हें सील करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed