{"_id":"60e9fde68ebc3e05e87bafc7","slug":"racks-are-not-being-emptied-on-time-loss-to-traders-jhansi-news-jhs199224946","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक समय से नहीं हो पा रहा अनलोड, हो रहा लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक समय से नहीं हो पा रहा अनलोड, हो रहा लाखों का नुकसान
विज्ञापन
झांसी। मालगोदाम में पहुंच रहे मालगाड़ियों के रैक खाली करने में मौसम बाधक बन रहा है। बारिश की आशंका को देखते हुए व्यापारी निर्धारित समय में माल नहीं उतरवा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की मानें तो निर्धारित समय में माल नहीं उतारे जाने पर प्रति वैगन प्रति घंटा 150 रुपये पेनाल्टी जमा करनी पड़ रही है।
व्यापारियों को माल ढुलाई के लिए सबसे सस्ता साधन रेलवे है। वैगनों में भरकर आए माल को साइडिंग में खड़ा होने के बाद उसे निर्धारित समय में उतारने की जिम्मेदारी व्यापारियों की होती है। इन दिनों बारिश की आशंका को देखते हुए व्यापारी निर्धारित समय में माल नहीं उतार पा रहे हैं जिससे उन्हें पेनाल्टी के तौर पर भारी भरकम रकम रेलवे को देनी पड़ रही है। शनिवार को साइडिंग से माल लोड करा रहे एक व्यापारी के डिस्पैचर एनके साहू ने बताया कि माल को शीघ्र उतारकर पहले शेड में रखने की व्यवस्था की जाती है लेकिन शेड के खुले होने से बारिश में मंगाए गए सामान, विशेषकर सीमेंट की बोरियां भीग जाने से खराब हो जाती हैं। रैक को खाली होने में 24 घंटे से भी ज्यादा समय लग जाते हैं जिससे पेनाल्टी भरनी पड़ती है। इसके लिए प्रति वैगन प्रति घंटे 150 रुपये पेनाल्टी जमा करनी पड़ती है। सीमेंट की बोरियां लोड करवा रहे एक व्यापारी के कर्मचारी ओम प्रकाश ने बताया कि मालगोदाम से ही लोडिंग- अनलोडिंग में काफी समय लग जा रहा है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है।
विभिन्न प्रकार के रैकों के खाली करने का निर्धारित समय
रैक का प्रकार अनलोड करने का निर्धारित समय
मिनी रैक (21 वैगन) 07 घंटे
फुल रैक (42 वैगन) 09 घंटे
फुल रैक (58 वैगन) 11 घंटे
रैकों के अनलोडिंग में व्यापारियों द्वारा उचित कारण बताए जाने पर एक निर्धारित सीमा तक पेनाल्टी में छूट दी जाती है। ऐसा तब होता है, जब दो-तीन रैक एक साथ आकर साइडिंग में लग जाते हैं।
विज्ञापन
अनिल कौशिक, इंचार्ज मालगोदाम