फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   raat 9 baje ke bad mahanagr me raha sannata

रात 9 बजे बाद महानगर में पसरा सन्नाटा, मुख्य चौराहों और सड़कों पर घूमती रही पुलिस

Sat, 10 Apr 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
raat 9 baje ke bad mahanagr me raha sannata
कर्फ्यू के दौरान इलाइट चौराहा पर रात 9.36 बजे छाया सन्नाटा। अमर उजाला
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए शुक्रवार की रात से झांसी में नाईट कर्फ्यू की शुरुआत हुई। पहले ही दिन इसका खासा असर देखने को मिला। रात नौ बजे बाद महानगर के सभी बाजारों, चौराहों व सड़कों पर सन्नाटा छा गया। हर ओर पुलिस निगहबानी करती नजर आई। सड़कों को पर मिले लोगों को पुलिस की रोकटोक का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पुलिस गश्त रही। दहशत में लोग अपने घरों में ही रहे।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रोजाना सौ से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालात ये हैं कि पिछले नौ दिनों के भीतर 997 लोगों को ये महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है। इससे निपटने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है, जो परिस्थितियां सामान्य होने तक जिले में लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को पहले ही दिन ही इसका खासा असर नजर आया। लोग अपने जरूरी काम रात नौ बजे के पहले ही निपटाकर घरों में चले गए थे। दुकानों के शटर भी तय अवधि से पहले ही बंद कर दिए गए थे, जिससे बाजारों में नौ बजे सन्नाटा पसर गया। सड़कों के किनारे खुलीं खानपान की इक्का-दुक्का दुकानों को पुलिस ने बंद कराया। कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पुलिस टीमें भी लगातार सक्रिय बनी रहीं। देर रात तक गश्त जारी रही। पुलिस के अधिकारी खुद कमान संभाले रहे। लाउडस्पीकर पर अलाउंस कर लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान जो लोग सड़कों पर नजर आए, उन्हें पुलिस की सख्ती का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दरम्यान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। मेडिकल स्टोर पर भी सुचारू रूप से संचालित रहे। महानगर की अंदरूनी गलियों में भी पुलिस की आवाजाही बनी रही। पूरे महानगर में पुलिस की गाड़ियों के हूटरों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाएं नहीं होंगी बाधित: डीएम
झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि नाईट कर्फ्यू की व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक लगातार जारी रहेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार ये कदम उठाया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने बताया कि आवश्यक सेवाओं को नाइट कर्फ्यू के दौरान ढील रहेगी। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे। राज्य एवं राजकीय मार्गों पर व्यक्तियों व माल आदि का परिवहन जारी रहेगा। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को भी बाधित नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालय भी 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे। लेकिन, परीक्षाएं व प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी रहेंगी। परीक्षा के तत्काल बाद विद्यालय बंद करना होगा। इस दौरान एसएसपी रोहन पी कनय भी मौजूद रहे।

पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ा, अब होगी एफआईआर
झांसी। नाईट कर्फ्यू के पहले दिन रात में सड़कों पर बेवजह घूमते पाए गए लोगों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने सख्ती से नाईट कर्फ्यू का पालन करने की ताकीद दी गई। लेकिन, शनिवार की रात से पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करेगी। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात नाईट कर्फ्यू का पहला दिन था, लिहाजा लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लेकिन, शनिवार से सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed