फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Qazi taught nikha after apologizing bride and groom side from stage and paying fine in Jhansi

यूपी: डीजे से आई बरात तो भड़क गया काजी, निकाह पढ़ाने से किया इनकार, 25 हजार का लगाया जुर्माना

Sun, 02 Jan 2022 03:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jan 2022 03:50 PM IST
सार

जैसे ही बरात शादीघर पहुंची तो काजी डीजे देखकर भड़क गए। 
काजी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लोगों ने काजी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन काजी नहीं माने तो लड़की वाले दूसरे काजी के इंतजाम में जुट गए। लेकिन शहर का कोई भी काजी राजी नहीं हुआ। 
 

विज्ञापन
Qazi taught nikha after apologizing bride and groom side from stage and paying fine in Jhansi
काजी अताउल्ला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में डीजे से बरात आई तो काजी ने निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया। कई घंटे मान-मनौवल के बाद काजी ने सशर्त निकाह पढ़ाया। शर्त के अनुसार दूल्हन और दुल्हा पक्ष के लोगों ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। साथ ही 25 हजार का जुर्माना भी दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, पुलिया नंबर 9 स्थित पानी की टंकी के पास एक शादीघर में गुरसराय से बरात आना थी। जिसके चलते लड़की वालों ने काजी को भी बुलाया था। बरात में बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। जैसे ही बरात शादीघर पहुंची तो काजी डीजे देखकर भड़क गए।
विज्ञापन

 
काजी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लोगों ने काजी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन काजी नहीं माने तो लड़की वाले दूसरे काजी के इंतजाम में जुट गए। लेकिन शहर का कोई भी काजी राजी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मान-मनौवल के बाद काजी ने माफी मांगने और 25 हज़ार का जुर्माना देने की शर्त रखी। दोनों पक्षों ने स्टेज पर जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। इसके बाद देर रात काजी ने निकाह पढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed