फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pyres of mother and two daughters burnt together

Jhansi News: मां और दो बेटियों की एक साथ जलीं चिताएं

Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pyres of mother and two daughters burnt together
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच की मौत और 20 लोगों के घायल होने के बाद दतिया के दुरसड़ा थाने के गांव दुसावर में शनिवार को मातम छाया रहा। मृतकों के परिवार से चीखें सुनाई देती रहीं। वहीं, दतिया के जिला अस्पताल से इलाज के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई।

शुक्रवार की सुबह दुसवार गांव के लगभग डेढ़ सौ लोग छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर रतनगढ़ वाली माता के मंदिर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। इसी बीच सुबह साढ़े चार बजे सबसे पीछे चल रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर मैथाना पाली के पास 15 फीट ऊंची पुलिया से गिर गया था। हादसे में गांव के नवल किशोर उर्फ भूरे की पत्नी सीमा (36) और बेटी कामिनी (19) व क्रांति (17) के अलावा चंदन की बेटी सोनम (11) व रमेश की बेटी रोशनी (17) की मौत हो गई थी। जबकि, 20 लोग घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतकों में मां सीमा, उसकी बेटी कामिनी व क्रांति का गांव दुसवार में और सोनम व रोशनी का दतिया में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन नजर आया। सांसद संध्या राय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed