फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pushtak diwas par vishas

पुस्तकों का तो भंडार भरा पर कम हो रहे साहित्य प्रेमी

Sat, 23 Apr 2022 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
pushtak diwas par vishas
झांसी। किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त और ज्ञान का भंडार होती हैं। लेकिन इंटरनेट के इस दौर में किताबें एक कोने में भंडारित हो कर रह गई हैं। उपन्यास, साहित्य प्रेमी लगातार कम होते जा रहे हैं। शहर के पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ही ज्यादा दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालयों में जहां एक ओर पुस्तक प्रेमियों की भरमार रहती थी, आज वही पुस्तकालय खाली पडे़ हैं। किताबों के रैक पर धूल चढ़ने लगी है। हालांकि यह भी सत्य है कि इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री भी इन्हीं किताबों से ही ढूंढकर अपलोड की जाती है। जिले में स्थित राजकीय पुस्तकालय में आज भी कई हजारों किताबें और ग्रंथ संजो कर रखे हुए हैं। यहां तक कि कुछ ग्रंथ और वेद पांडुलिपि में लिखे भी यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर यहां पर पाठकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। अभी तक 1200 सदस्य पुस्तकालय में सदस्यता लिए हुए हैं, जबकि प्रतिदिन सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के लगभग 30-40 परीक्षार्थी यहां आकर घंटों बैठकर पढ़ते हैं। लेकिन साहित्य प्रेमियों की संख्या लगातार घट रही है। जो सदस्यता लिए हुए भी हैं उनमें भी अधिकांश बुजुर्ग हैं। राजकीय पुस्तकालय में 50 हजार पुस्तकों का संग्रह है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधार्थियों के लिए अहम है राजकीय संग्रहालय का पुस्तकालय
राजकीय संग्रहालय के पुस्तकालय को संदर्भ पुस्तकालय कहा जाता है। जो शोधार्थियों के लिए खोला जाता है। यहां पुस्तकों के अध्ययन के लिए शोधार्थी को पहले आवेदन करना होता है। संग्रहालय में इस पुस्तकालय को वर्ष 1978 में तैयार किया गया था। यहां 4500 पुस्तकों का संग्रह है, जिनमें देश की पुरातत्व विरासत की बारीकियां उल्लेखित है। यहां कई राज्यों से शोधार्थी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed