भंडरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद झांसी की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन श्री प्रहलाद यादव मंडलीय अध्यक्ष व पूरन लाल पटेल मंडलीय मंत्री की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय, जिला मंत्री राकेश गुबरेले द्वारा किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय घाट लहचूरा के प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार को ब्लॉक मऊरानीपुर का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही जिले की टीम का गठन किया गया। जिसमें विमलेश कुमार सेन इटायल को जिला संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। पुष्पेंद्र कुमार के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर शिक्षक ओपी साहू जिला उपाध्यक्ष, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार आर्य, रवि कुमार आर्य, रजनीश, ममता साहू, आरफा वानो ने बधाई दी है। संवाद