फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   purv sabhapati arrested

पूर्व उपसभापति गुलशन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
purv sabhapati arrested
झांसी। नगर निगम के पूर्व उपसभापति गुलशन यादव के कब्जे से सरकारी भूमि को खाली कराने के बाद अब पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलशन के खिलाफ नगर निगम की ओर से रविवार को सीपरी बाजार थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक लहरगिर्द में गुलशन यादव ने सरकारी जमीन गाटा संख्या 1781, 1782, 1783 के जुुज भाग में कब्जा जमाया था। शनिवार को कार्रवाई को पहुंचे सरकारी कर्मचारियों को डरा-धमकाकर आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। इसआरोप में गुलशन के खिलाफ धारा 353, 447, 506, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस गुलशन पर दर्ज पुराने मामले भी खंगालने में जुटी हुई है। इसके पहले गुलशन के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नवाबाद, प्रेमनगर, कोतवाली में एक-एक जबकि सीपरी बाजार में सबसे अधिक 27 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं के के मामले हैं। इनमें से कई मामलों में वह जेल जा चुका। फिलहाल जमानत पर बाहर है। सीओ सिटी का कहना है कि उसके पिछले सभी मामलों की पड़ताल फिर से शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन की मोहलत के बावजूद खाली नहीं कराया घर
लहरगिर्द इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए गुलशन यादव से नगर निगम दस्ते ने करीब 20 हजार स्क्वायर फीट जमीन खाली कराई थी। पूर्व उपसभापति ने इस जमीन पर तीन दुकानें, दो मकान, डेयरी, भूसा घर समेत अन्य निर्माण कर रखा था। इसके अलावा पास में ही उसका आलीशान मकान भी है लेकिन, कार्रवाई के दौरान इस मकान में समान एवं लोगों के होने की वजह से निगम दस्ते ने इसे खाली करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार तक यह घर खाली कर देना था लेकिन, उसे अभी तक यह घर पूरी तरह खाली नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जा जमाने पर एक नामजद
सीपरी बाजार स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की जमीन पर कब्जा जमाने के आरोप में बलराम वर्मा की ओर से सीपरी बाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed