फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Purnpoli will welcome guests

पूरणपोली से होगा स्वागत अतिथियों का

Sun, 05 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Purnpoli will welcome guests
पूरणपोली से होगा स्वागत अतिथियों का - फोटो : demo
रंगोत्सव होली की तैयारियां महानगर के महाराष्ट्रीय परिवारों में शुरू हो गई है। परंपराओं को निभाते हुए इन परिवारों के सदस्य पूरणपोली के साथ अतिथियों का स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन

महाराष्ट्रीय समाज में रंगों का पर्व होली पूर्णिमा से रंग पंचमी तक मनायी जाती है, जिसका प्रारंभ कुलधर्म व कुलाचार पूजा से होता है, जो परिवार का मुखिया अपने कुल देवता का करते है। कुल परंपराओं के अनुसार दोपहर 12 बजे तक या गो धूलि बेला में होलिका दहन किया जाता है। हालांकि इस दौरान भद्रा और राहुकाल के दोष से बचा जाता है। महाराष्ट्र समिति शहर झांसी के सचिव उज्जवल देवधर के अनुसार होलिका दहन से पहले पूजा में प्रसाद पूरणपोली (मीठी रोटी) का लगता है। जो महिलाएं धुले रेशमी वस्त्र पहनकर बनाती है। पूरणपोली गुड, शक्कर व चना की दाल से बनती है। 
विज्ञापन

होलिका दहन के दूसरे दिन प्रतिपदा जिसे धुली वंदन कहते है, पर समाज के सदस्य होलिका दहन की भस्म में रंग मिलाकर होली खेलते है। पर्व पर घर आने वाले अतिथियों का स्वागत पूरणपोली और बेसन की भजिया से किया जाता है। हालांकि घरों में गुजिया पपड़ी नहीं बनती है। उनके अनुसार पर्व का उत्साह रंग पंचमी तक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश खैर के मुताबिक होली पर्व से जुडे़ पहले रविवार अथवा रंग पंचमी पर महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में रंगोत्सव आयोजित होता है। इसमें भगवान विठ्ठल व रुक्मिणी की आराधना में शास्त्रीय व मराठी भजन तथा लोक नृत्य कलाकारों द्वारा किया जाता है। 


बाक्स 
दूज पर खेलते हैं होली
समिति के सचिव उज्जवल देवधर के अनुसार झांसी में महाराष्ट्र समाज के लोग दूज पर होली खेलते हैं। मान्यता है कि नगर के राजा गंगाधर राव का निधन प्रतिपदा पर हुआ था, जिससे प्रतिपदा पर होली नहीं खेली जाती है। प्रत्येक वर्ष समाज के सदस्य गणेश मंदिर में एकत्र होते हैं और लक्ष्मीताल स्थित गंगाधर राव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed