फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   punya kamaya, kartavya bhule

पुण्य कमाया, कर्तव्य भूले

Tue, 05 Mar 2019 12:35 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
punya kamaya, kartavya bhule
jhansi shivaratri bhandara - फोटो : amarujala
महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने जगह- जगह प्रसाद ग्रहण करके पुण्य तो खूब कमाया, लेकिन दोना गिलास सड़क पर ही फेंककर अपना नागरिक होने का कर्तव्य भूल गए। आयोजकों ने भी उनको उठाने की जहमत नहीं उठाई और न ही डस्टबिन का इंतजाम किया। इससे सड़क पर गंदगी फैलती रही।
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर  सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, बड़ागांव गेट स्थित भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर, किले के प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही कई अन्य शिवालयों और मिनर्वा, रानीमहल, सैयर गेट समेत कई मार्गों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था की थी। यहां लोगों को खीर, हलवा और ठंडाई का प्रसाद बांटा गया। सभी जगह प्रसाद लेने के लिए भीड़ लगी रही। लोगोें ने प्रसाद लेने के बाद सड़क पर ही दोना और गिलास फेंक दिए, जिससे गंदगी फैलती रही। जानवर घूमते रहे। हवा से गंदगी दूर तक फैलती रही।  रात तक ऐसी ही स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


खीर और ठंडाई बांटी
झांसी। जेल चौराहा व्यापार मंडल ने सोमवार को अभिनंदन का वंदन, शिवरात्रि का चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसदौरान लोगों को खीर और ठंडाई का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पार्षद विकास खत्री, वेद अग्रवाल, दीप अग्रवाल, बलकार सिंह, मुकेश अग्रवाल, हनी सेन मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed