फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   punk arest, robbery in train

ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश पकड़े

Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
punk arest, robbery in train
ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश पकडे़
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ लिया। उनके पास से तीन मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। यह दोनों गैंग बनाकर लंबे समय से ट्रेनोें में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को पूछताछ में अहम जानकारियां भी मिली हैं।
शुक्रवार की रात जीआरपी व आरपीएफ के चेकिंग अभियान के दौैरान दो शातिर बदमाशों को पकड़ा गया। दोनों के पास से तीन मोबाइल व अन्य सामान मिला। पूछताछ मेें वह जानकारी नहीं दे सके। शक होने पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपने नाम ग्वालियर के मुरार थाना अंतर्गत त्यागीनगर मोहल्ला निवासी विक्की उर्फ विकास राणा व जिला गुना के कोतवाली स्थित जीनघर निवासी अजमेरी बताए। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त सामान चोरी का है।
विज्ञापन

21 अप्रैैल को ट्रेन नंबर 12162 लश्कर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का बैग व मोबाइल और 12 अगस्त को रेलवे स्टेशन से एक यात्री का मोबाइल चोरी किया था। दोनों के मामले भी जीआरपी में दर्ज हैं। बताया गया है कि आरोपी विक्की राणा व अजमेरी पर झांसी, ग्वालियर में चोरी के मामले दर्ज हैं, इसके अलावा दोनों हिस्ट्रीशीटर भी हैं। टीम में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed