फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Punched like cards

ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए थानेदार

Mon, 27 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Punched like cards
police, jhansi news - फोटो : demo
प्रदेश की सत्ता में हुए परिवर्तन का असर पुलिस महकमे भी नजर आने लगा है। स्थानीय स्तर पर पुलिस विभाग में व्यापक स्थानांतरण किए गए हैं। रविवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कानून व्यवस्था को चुस्त - दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षकों को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया। इसके अलावा चवालीस सिपाहियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जो सपा नेताओं के करीबी माने जाते थे। 
विज्ञापन


एसएसपी ने प्रशिक्षु उपाधीक्षक चंद्रकेश सिंह को एरच थानाध्यक्ष और सौम्या पांडेय को थानाध्यक्ष कटेरा बनाया है। एरच थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव को अपराध शाखा, सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे को थाना नवाबाद, समथर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह को सदर बाजार, लहचूरा के प्रभारी निरीक्षक ए के सिंह को प्रेमनगर, प्रेमनगर के धर्मवीर सिंह को ककरबई, बरुआसागर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को टहरौली, टहरौली के रुद्र कुमार सिंह को अपराध शाखा, ककरबई के प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा को मोंठ, थाना कटेरा के जयप्रकाश राम को मऊरानीपुर, थाना नवाबाद के प्रभारी निरीक्षक बी एल यादव को लहचूरा,
विज्ञापन


बबीना के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह को अपराध शाखा, आंतरिक जांच प्रकोष्ठ की प्रभारी अर्चना सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, गरौठा के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश राय को थाना उल्दन, उल्दन के शिवसागर दीक्षित को गरौठा, महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा को प्रभारी एंटी रोमियो सेल, सर्विलांस सेल प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बबीना, थानाध्यक्ष टोड़ीफतेहपुर नयन सिंह को बरुआसागर, थानाध्यक्ष शाहजहांपुर राजेश कुमार सिंह को पूंछ, थानाध्यक्ष पूंछ सुनील कुमार यादव को पुलिस लाइन, मोंठ थाने के एसएसआई गगन गौड़ को थानाध्यक्ष समथर, आईजीआरएस प्रभारी मनोज मिश्रा को थानाध्यक्ष शाहजहांपुर और सम्मन सेल प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को थानाध्यक्ष टोड़ीफतेहपुर बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक भी इधर से उधर 
उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई नवाबाद, संत प्रकाश को पुलिस लाइन से एसएसआई मोंठ, इलाइट चौकी प्रभारी अवध नारायण पांडेय को विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी, तेज बहादुर सिंह को नवाबाद से पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी, राजीव कुमार को सदर बाजार से ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी, लोकेंद्र त्रिपाठी को थाना रक्सा से नई बस्ती चौकी प्रभारी, अरविंद कुमार सिंह को विश्वविद्यालय चौकी से पुलिस लाइन, मसीहागंज चौकी प्रभारी राजीव कुमार वैश्य को पारीछा चौकी प्रभारी, विजय द्विवेदी को बबीना से मसीहागंज चौकी प्रभारी, श्रीनिवास गौतम को मोंठ से चमनगंज चौकी प्रभारी, चौकी प्रभारी चमनगंज सुभाष यादव को मोंठ थाना, चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड सुभाष चंद्र यादव को थाना मऊरानीपुर, अभिनेंद्र सिंह चौहान को थाना गरौठा से चौकी प्रभारी ग्रासलैंड, सुनील कुमार को चौकी प्रभारी ग्रासलैंड से थाना गरौठा, रामकिशोर पाल को पुलिस लाइन से थाना बरुआसागर और चौकी प्रभारी पारीछा ओ पी सिंह को इलाइट चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed