{"_id":"6a6284353dc05bd9520a3a78","slug":"providing-better-facilities-in-villages-is-the-governments-priority-rajiv-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-10090-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : राजीव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। ग्राम पंचायत चिरगांव देहात में पानी की टंकी के पास बनने वाले कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन का बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भूमि पूजन किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा गांवों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने व भविष्य में इसकी समुचित देखरेख तय करने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता गरिमा श्रीवास्तव ने कहा कि चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में इंटरलॉकिंग सहित सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संझले राजा, प्रधान रिंकू कुशवाहा, बिरजू कुशवाहा, कालका कुशवाहा, विजय कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, राजेश जैन, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवीण समाधिया ने किया।