{"_id":"5f723d698ebc3e9bcd43725b","slug":"protest-against-privetization-reporters-news-jhs1773837186","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला
विज्ञापन
निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में मशाल जुलूस निकाला।
झांसी। निजीकरण के विरोध में सोमवार की शाम बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। हालांकि, प्रशासन से जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने के कारण पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया। बाद में उनको रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया।
बिजली अधिकारी व कर्मचारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में लामबंद चल रहे हैं। उनका पांच अक्तूबर को देश भर में विरोध प्रदर्शन है। सोमवार की शाम विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने विरोध स्वरूप हाइडिल कॉलोनी से मशाल जुलूस निकाला। प्रशासन द्वारा जुलूस निकालने की अनुमति न देने पर पुलिस ने उनको प्रमोद पेट्रोल के निकट रोक लिया। यहां पर पुलिस व एलआईयू कर्मियों से उनकी काफी देर तक बहस होती रही। बाद में उनको वापस लौटना पड़ा।
अवर अभियंता संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण किसी भी प्रकार से देश व प्रदेश हित में नहीं है। निजी कंपनियां सिर्फ अपने मुनाफे के लिए काम करती हैं। 29 सितंबर को कर्मचारी तीन घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी, अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग, अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु, नेहा, शैलेंद्र कटियार, रवींद्र बाबू चौधरी, ओमप्रकाश, उपखंड अधिकारी शोभित दीक्षित, अलोक प्रकाश, अवर अभियंता संजीव प्रभाकर, सुनील कुमार, दिग्विजय सिंह, अमित सक्सेना, हरिओम, बलराम, संतोष, रोहित कुशवाहा मौजूद रहे।