{"_id":"67e99cb46c7dc94d420d2d07","slug":"prostitution-was-going-on-in-the-hotel-three-young-men-and-three-young-women-were-caught-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-523759-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, तीन युवक और तीन युवतियां पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, तीन युवक और तीन युवतियां पकड़ी
विज्ञापन
- मैनेजर, होटल मालिक पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन रोड पर होटल ग्रेट गैलेक्सी में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से दतिया निवासी तीन युवतियों के साथ तीन युवकों को होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने युवक, युवतियों के साथ ही होटल मैनेजर और होटल मालिक पर मामला दर्ज किया है। शनिवार रात में कोतवाली पुलिस ने नजरबाग स्थित श्रीजी होटल और पीतांबरा होटल पर भी दबिश दी थी। रविवार को दोपहर में पुलिस को होटल ग्रेट गैलेक्सी में अनैतिक कार्य करवाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने होटल पर दबिश दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
बिस्तर से गिरकर घायल हुई बच्ची की अस्पताल में मौत
दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम घूघसी में दो साल की बच्ची सोते समय बिस्तर से गिरकर घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
ग्राम घूघसी निवासी रामपाल झा की दो साल की लड़की खुशी छह मार्च को सोते वक्त बिस्तर से गिरकर घायल हो गई थी। परिजन ने बच्ची को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल के डॉ. दीपक पांडे की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया।