फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Promotion agencies showed Juggle

प्रचार एजेंसियों ने दिखाई बाजीगरी

Thu, 11 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Promotion agencies showed Juggle
झांसी। प्रचार एजेंसियों की बाजीगरी के आगे एक बार फिर नगर निगम फंसता दिखाई दे रहा है। पूरे शहर में प्रचार का ठेका एक ही एजेंसी को देने के लिए कराए गए सभी टेंडर निरस्त होने की स्थिति में हैं। प्रचार एजेंसियों ने एक राय होकर टेंडर में रेट के स्थान पर गजट की तिथि लिख दी है। एजेंसियां प्रचार का काम पुराने ढर्रे पर ही करना चाहती हैं।
विज्ञापन


महानगर में विज्ञापन करने वाली प्रचार एजेंसियों से वसूली करने में आ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर में प्रचार का ठेका एक ही एजेंसी को देने की योजना बनाई थी। पिछले दो सालों से नगर निगम मार्च के माह में टेंडर निकाल रहा है, लेकिन एजेंसियां पूल बनाकर टेंडर नहीं डालतीं।
विज्ञापन


नतीजन, नगर निगम सभी की साइटों को रिनुअल कर देता था। इस बार नगर निगम ने जनवरी माह में टेंडर निकाल दिए थे। 29 जनवरी टेंडर डालने की तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अफसरों ने अप्रत्यक्ष रूप से सभी एजेंसियों को चेतावनी दे दी थी कि यदि टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया तो वह अन्य शहरों की प्रचार एजेंसियों के टेंडर आमंत्रित करेंगे। अधिकारियों की चेतावनी के बाद प्रचार एजेंसियों ने फिर से योजना बनाई। उन्होंने टेंडर खरीदे और प्रक्रिया में भाग लिया। होर्डिंग के लिए आठ व क्यॉस्क के लिए तीन एजेंसियों ने टेंडर डाले।

लेकिन, यहां भी एजेंसियों की पुलिंग साफ नजर आई। सभी ने टेंडर में रेट की जगह लिखा 21 जून 2015 को जारी प्रचार संबंधी गजट में उल्लेखित दरों के अनुसार। जब सभी टेंडर खोले गए तो नगर निगम के अफसरों को इसकी जानकारी हुई। अफसरों ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की तैयारी कर ली है।

फिर नहीं होगा प्रचार का ठेका
नगर निगम में पदस्थ एक अफसर के अनुसार इस बार फिर प्रचार का ठेका नहीं हो पाएगा। एक अधिकारी की एजेंसियों से सेटिंग होने के कारण किसी न किसी तरह प्रक्रिया को निरस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। टेंडर में रेट की जगह गजट की तिथि लिखने में भी इन्हीं अफसर की सलाह महत्वपूर्ण रही थी।

टेंडर में रेट नहीं लिखे होने की जानकारी नगर आयुक्त को दे दी गई है। उन्होंने टेंडर निरस्त करके नये टेंडर निकालने की बात कही है। उनका निर्देश मिलते ही टेंडर निरस्त होने की औपचारिक घोषणा कर नये सिरे से टेंडर निकाल दिए जाएंगे।

अनूप सूद, विज्ञापन प्रभारी, नगर निगम, झांसी।


160 अवैध विज्ञापन हटाए
झांसी। नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर अवैध रूप से लगी 160 प्रचार सामग्री को हटाया। संपत्ति कर अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में निकली टीम ने इलाइट चौराहे से कानपुर बाईपास तक और ग्वालियर रोड से अंसल कालोनी तक अभियान चलाया। टीम ने अवैध रूप से लगे 100 क्यॉस्क, 45 होर्डिंग व 15 पैनल हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed