फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti

Jhansi News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रानी महल से शोभायात्रा निकाली l संवाद - फोटो : Self
झांसी। श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के तत्वावधान में युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रविवार को सदर बाजार में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले अग्रसेन पब्लिक पार्क के सामने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का मुख्य अतिथि एडम कमांडेंट आलोक गुप्ता व अग्र बंधुओं ने अभिषेक कर आरती की गई। इसके बाद अग्रसेन भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष संजय अग्रवाल एसबीआई एवं महामंत्री कैलाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा मां लक्ष्मी के तिलक के साथ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा ने पूरे सदर बाजार में भ्रमण किया और विशेष आकर्षण में अग्रवाल महिला जागृति मंच द्वारा डांडिया एवं नवयुवक मंडल ने चाचर का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान अग्रसेन जी के रूप और कुलदेवी मां लक्ष्मी के स्वरूप रहे। समाज के 18 गोत्रों के स्वरूप बच्चे घोड़ों और बग्घी पर चल रहे थे।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन पर महाराजा अग्रसेन व कुल देवी मां लक्ष्मी की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर संजय कानोडिया, दीपक बंसल, अशोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनेश अग्रवाल, वीरेंद्र डालमिया, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह महाराजा अग्रसेन सेवा सदन बालाजी मंदिर के पास रविवार को रसबहार कॉलोनी नंदनपुरा में अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
इस दौरान वर्ष 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, इसमें 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। महिला मंडल समिति ने हाउसी गेम कराया गया। पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल रहे। इस मौके पर समाज की कुल देवी मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल मौजूद रहे। इस दौरान शिवाली, डीएस अग्रवाल, सतीश लिखधारी, नवल, धीरेंद्र, कैलाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल व महिला मंडल से नमिता, दीप्ती, दीपिका, दीप्ती, ऊषा, श्वेता, वर्षा, दीपा समेत सीपरी, नगरा, खातीबाबा व आवास विकास के लोग मौजूद रहे।

बाक्स-
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
झांसी। श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार द्वारा संजय अग्रवाल एसबीआई की अध्यक्षता में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सीनियर सिटीजन कैंडल तेज चाल में वेदप्रकाश अग्रवाल प्रथम, अशोक अग्रवाल पीएनबी द्वितीय, धर्मेंद्र अग्रवाल तृतीय, अपना कैंट पहचानो में नमन अग्रवाल प्रथम, कुशाग्र जैन द्वितीय, रियांश जैन तृतीय रहे। जलेबी दौड़ में इशांक अग्रवाल प्रथम, अयांक मित्तल द्वितीय, नींव अग्रवाल तृतीय, बैलून दौड़ में कुशाग्र सिंघल प्रथम, गतिक अग्रवाल द्वितीय, अन्वी अग्रवाल तृतीय, बॉल इन टायर में सात्विक अग्रवाल प्रथम, आरुष अग्रवाल द्वितीय, कार्तिकेय अग्रवाल तृतीय रहे।

ओलंपियाड में रूषांक और मान्या प्रथम
क्ले आर्ट प्रथम वर्ग में अविम्ल अग्रवाल प्रथम, रक्षिता अग्रवाल द्वितीय, अनहित अग्रवाल तृतीय, क्ले आर्ट द्वितीय वर्ग में अंशिका अग्रवाल प्रथम, श्योम डालमियां द्वितीय, अंशिका अग्रवाल तृतीय, क्ले आर्ट तृतीय वर्ग में आध्या अग्रवाल प्रथम, मान्या गर्ग द्वितीय, अंश अग्रवाल तृतीय रहे। अग्रसेन ओलंपियाड सामान्य ज्ञान में रूषांक अग्रवाल व मान्या गर्ग प्रथम, अनय अग्रवाल व आराध्या द्वितीय, देवांशी, कान्हा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के संयोजक प्रखर सिंघल, वैभव अग्रवाल, राघव अग्रवाल, आकाश, आशीष, विशेष, अमर कैफे, हर्ष, निकुंज केएसबी आदि रहे। निर्णायक अजय गुप्ता रहे। आभार महामंत्री कैलाश अग्रवाल ने व्यक्त किया।

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रानी महल से शोभायात्रा निकाली l संवाद

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रानी महल से शोभायात्रा निकाली l संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed