{"_id":"616dbe8935e4ec052949d9ed","slug":"procession-e-mohammed-will-come-out-with-the-message-of-peace-preparations-complete-jhansi-news-jhs2068928177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन का पैगाम लेकर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन का पैगाम लेकर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन शहर भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर सीरत कमेटी द्वारा सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जो शहर भर में भ्रमण कर मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौराहे पर समाप्त होगा। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जुलूस के आगे अमन का पैगाम का परचम होगा।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर की मस्जिदों के साथ ही घरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं घरों पर लहराते झंडे हुजूर की आमद का अहसास करा रहे हैं। इस खास पर्व को लेकर मुस्लिम महिलाओं और बच्चों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर युवाओं में जोश दिखाई दे रहा है। जुलूस की शुरूआत परंपरागत तरीके से सैयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से दोपहर दो बजे होगी। जो ओरछा गेट, हाड़ी गंज, बड़ा बाजार, मालिनाें का चौराहा, बिसाती बाजार, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, रानी महल चर्च के सामने से होता हुआ मिनर्वा स्थित गुलाम गौस खां चौराहे पर जलसे के रूप में परिवर्तित होगा। जलसे में उलमाओं द्वारा तकरीर की जाएगी।
चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस कर्मी
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलूस के दौरान 150 पुलिस कर्मियों के साथ ही एक कंपनी पीएसी को लगाया गया है। इसके साथ ही होमगार्ड के जवान भी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी