फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   problem will besolved in govt museum

राजकीय संग्रहालय की समस्याओं को लेकर होगा मंथन

Mon, 05 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
problem will besolved in govt museum
राजकीय संग्रहालय की समस्याओं को लेकर होगा मंथन
विज्ञापन

झांसी। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे राजकीय संग्रहालय की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए अधिकारी मंगलवार को मंथन करेंगे। संग्रहालय की समस्याओं का हल निकालने के लिए जिलाधिकारी के साथ नगर निगम, पुरातत्व, पर्यटन, पीआरडी, होमगार्ड के साथ ही जेडीए अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें संग्रहालय के संचालन को लेकर अहम फैसले होंगे।
कर्मचारियों की कमी के कारण संग्रहालय की 16 विथिकाओं में से छह विथिकाएं ही सैलानियों को दिखाई जा रही थी। काफी समय से संग्रहालय को सिर्फ एक कर्मचारी के देखरेख में ही खोला जा रहा था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक मात्र कर्मचारी के सेवानिवृत हो जाने के कारण संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। संग्रहालय बंद होते ही शहर भर में प्रदर्शन कर संग्रहालय को खोलने की मांग की जाने लगी थी।
विज्ञापन

जिसके चलते पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों की अस्थाई तौर पर नियुक्त कर संग्रहालय को सैलानियों के लिए खोल दिया गया था। संग्रहालय में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के साथ ही बेहतरीन तरीके से संचालन के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कई विभागों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अब बैठक को स्थगित कर मंगलवार को होगी। क्षेत्रीय पुरात्तव अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया कि मंगलवार को बैठक में संग्रहालय पर अहम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed