फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka raised questions on deaths from Corona in Jhansi

झांसी में कोरोना से मौतों पर प्रियंका ने खड़े किए सवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka raised questions on deaths from Corona in Jhansi
झांसी। कोरोना वायरस से झांसी में लगातार बढ़ रहीं मौतों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कहा कि कोरोना से सबसे अधिक मृत्युदर वाले 15 जिलों में उत्तर प्रदेश के चार जिले हैं। इसमें झांसी में हर दस कोरोना पीड़ित में एक की मौत हो रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 118 पहुंच चुकी है, जबकि 13 लोग वायरस के चलते दम तोड़ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी अधिक है। इसी वजह से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि सोचने वाली बात है कि अगर कोरोना वायरस के चलते केस बढ़ नहीं रहे हैं तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों है? अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि झांसी में हर दस में से एक कोरोना मरीज की मौत हो रही है। जबकि, मेरठ में हर 11 में एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति दम तोड़ रहा है। आगरा और एटा में हर 14-14 कोरोना पीड़ित में एक की मृत्यु हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed