फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   private pratic

प्राइवेट प्रैक्टिस की सूची में कुछ संविदा डॉक्टर भी

Fri, 29 Sep 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
private pratic
doctor, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कुछ संविदा डॉक्टर भी प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त हैं। खुफिया विभाग ने शासन को प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की सूची सौंपी है, उसमें संविदा के कुछ चिकित्सकों के भी नाम हैं। शासनादेश के अनुसार ओपीडी के दिन संविदा डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं।

अभी तक लोगों को यही पता होगा कि सरकार ने नियमित चिकित्सकों को ही प्राइवेट प्रैक्टिस करने से रोक रखा है लेकिन ऐसा नहीं है। शर्तों के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर रोक संविदा पर रखे गए डॉक्टरों पर भी है। शर्त यह है कि जिस दिन संविदा डॉक्टर की ओपीडी होगी, वह उस दिन प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेगा। मगर जन जागरूकता के अभाव में अधिकतर संविदा डॉक्टर इस नियम की धड़ल्ले से अवहेलना कर अपने बोर्ड चस्पा कर पूरे ह?ते प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त रहते हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ही बात करें तो यहां पर संविदा पर रखे गए कई डॉक्टर ओपीडी के दिन भी प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। यही नहीं, कुछ संविदा डॉॅक्टरों ने तो मेडिकल कॉलेज को अपने निजी क्लीनिक, अस्पताल के लिए मरीज रेफर करने का अड्डा बना रखा है। कुछ दिन पूर्व शासन ने खुफिया विभाग को प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की 16 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा था। सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग की ओर से जो 20-25 डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, उसमें कुछ संविदा चिकित्सकों के भी नाम शामिल हैं। जो ओपीडी समय में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। अब देखना है कि शासन इसके खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed