फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private company burn lamp in home

निजी कंपनियां लोगों के घरों में जलवा देंगी लालटेन

Wed, 30 Sep 2020 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Private company burn lamp in home
झांसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी आरके त्रिवेदी ने कहा कि सरकार निजीकरण का कुचक्र चलाकर किसान और आम लोगों को महंगाई के कुएं में धकेलने का घातक प्रयास कर रही है। वो दिन दूर नहीं जब लोग महंगी बिजली के कारण घर में लालटेन जलाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदेश सरकार ने अगर निजीकरण नहीं रोका तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। सहायक अभियंता इंजी प्रकाश राव ने कहा कि निजीकरण के प्ररुताव से कर्मचारियों के मन में अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विरोध सभा में अधीक्षण अभियंता अजय कपूर, एसआर गर्ग, जेपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता रविंद्र बाबू, शैलेंद्र कटियार, राजवीर सिंह, अनुभव कुमार, डी यादवेंदु, एके माथुर, सहायक अभियंता शोभित दीक्षित, धर्मवीर, आलोक प्रकाश, कन्हैयालाल, चंद्रेश सिंह तोमर अवर अभियंता सुनील, रोहित, अमित सक्सेना, संजीव प्रभाकर, पूजा, नेहा, कुलदीप, सुमंत चतुर्वेदी, एमएम सिद्दीकी मौजूद रहे। अध्यक्षता दिग्विजय सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed