फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prison set to parking at Crossroads

जेल चौराहा पर पार्किंग बनाने की तैयारी

Mon, 10 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। नगर निगम ने जेल चौराहे के नजदीक पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। यहां दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने की व्यवस्था होगी। जिला पंचायत की सहमति के बाद योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

जेल चौराहे पर दिन भर सवारियों की भीड़ रहती है, जिसके चलते यहां ऑटो की रेलमपेल मची रहती है। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित होता है। साथ ही हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे निपटने के लिए नगर निगम ने यहां वृहद पार्किंग स्थल बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

 यह पार्किंग जेल चौराहे से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला पंचायत की जमीन पर बनाई जाएगी। निर्माण पर आने वाला खर्च नगर निगम द्वारा वहन किया जाएगा। पार्किंग शुल्क से लागत की वसूली होने के बाद निगम द्वारा यह जिला पंचायत को सौंप दिया जाएगा। इससे जिला पंचायत को राजस्व का लाभ होगा, तो वहीं चौराहे का यातायात भी सुगम होगा। योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिला पंचायत की सहमति मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed