फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principle first, practice second

Jhansi News: सिद्धांत प्रथम, प्रथा को मिला दूसरा स्थान

Wed, 14 Feb 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Principle first, practice second
झांसी। जीआईसी में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में हर जिले के 15-15 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल लेकर पहुंचे थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस राजेश कुमार सिंह और जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने किया। निर्णायक समिति में बीआईईटी की डॉ. शहनाज अरयूब, बीयू के डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. विजय कुमार वर्मा, एसआर कॉलेज के डॉ. शोभित शर्मा शामिल थे। बाल वैज्ञानिकों ने सेफ्टी बाइक डिवाइस बनाई जो बिना हेलमेट पहने स्टार्ट ही नहीं होगी। इसके अलावा बाल वैज्ञानिकों ने सिक्योरिटी डिवाइस, फ्लोटिंग हाउस और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का मॉडल बनाया। प्रतियोगिता का संचालन विज्ञान क्लब झांसी के जिला समन्वयक डॉ. बालमुकुंद और आभार पराग गुप्ता ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कालपी के छात्र सिद्धांत प्रजापति प्रथम, सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रथा अग्रवाल द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के अर्श दुबे तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल झांसी के आयुष सिंह, बालघर इंटर कॉलेज उरई के पीयूष कुमार को मिला। विजेताओं को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा और डॉ. आरपी निरंजन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


------------



ये मॉडल भी किए गए पसंद



- ड्राइविंग करते वक्त झपकी आई तो बजेगा अलार्म : एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच के छात्र अखिल गौतम ने एक स्मार्ट चश्मा बनाया है। अगर ड्राइवर को कार चलाते समय झपकी आएगी तो अलार्म बज उठेगा।
विज्ञापन




- मटका कूलर से पानी के साथ ठंडी हवा भी मिलेगी : वेत्रवती इंटर कॉलेज जालौन के छात्र अभिषेक कुमार ने मटका कूलर बनाया है। मटके में तांबे का तार है जो कि पंखे से जुड़ा है। पंखा मटके का पानी भी ठंडा करेगा और उस पंखे की ठंडी हवा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मल्टीयूटीलिटी बेड बन जाएगा व्हील चेयर : पीएन इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक राजपूत ने मल्टीयूटीलिटी बेड बनाया। इसे कई तरह से प्रयोग में लिया जा सकता है। बेड को टॉयलेट सीट, चेयर और व्हील चेयर बनाया जा सकता है।



- थ्री इन वन क्लीनर : जीआईसी के छात्र कृष्णा सोनी ने थ्री इन वन क्लीनर बनाया है। इससे दीवार, फर्श और टॉयलेट साफ कर सकते हैं। तीनों के लिए अलग-अलग ब्रश लगाए गए हैं।




- सन फ्लावर सोलर ट्रैकर : कालपी के सिंद्धांत प्रजापति ने सन फ्लावर सोलर ट्रैकर मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें सोलर प्लेट को मूविंग डिवाइस से जोड़ा गया है। जिस ओर से सूरज की रोशनी आएगी, उस ओर सोलर प्लेट मुड़ जाएंगीं और बिजली उत्पादन होगा। मॉडल को अंतरिक्ष विमानों में बिजली उत्पादन के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।



--------------



ये रहे विजेता

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed