फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Primary school will be change face

सीपरी बाजार प्राथमिक पाठशाला की बदलेगी सूरत

Fri, 06 Nov 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Primary school will be change face
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत सीपरी बाजार स्थित प्राथमिक पाठशाला के जीर्णोद्धार कार्य का बृहस्पतिवार को महापौर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत चार स्कूलों के नवीनीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसे लेकर कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार से काम की शुरुआत की। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत स्कूलों का स्वरूप बदलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा 14 सरकारी स्कूलों में सोलर रूफ प्लांट, चार स्कूलों में 20 स्मार्ट क्लासों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर के प्राथमिक पाठशाला सीपरी बाजार, डीसी तालपुरा, प्राथमिक विद्यालय मिशन कंपाउंड और आदर्श परिषद स्कूल झांसी क्लब में काम कराया जाएगा। इस मौके पर पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, उमाशंकर राय, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा और प्रधानाचार्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed