फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pricipal write letter to technical investigaon of super speciality block

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की तकनीकी जांच को प्राचार्य ने शासन को लिखा पत्र

Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
pricipal write letter to technical investigaon of super speciality block
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की बिल्डिंग में आई दरार की तकनीकी जांच कराने के लिए प्राचार्य ने शासन को पत्र लिखा है। प्राचार्य ने आईआईटी के विशेषज्ञों की जांच समिति बनाने की मांग की है। मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। इस बिल्डिंग का तीन सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से शुभारंभ कराया गया था। इसके बाद इमारत के भूतल में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी शुरू हो चुकी है। बिल्डिंग हैंडओवर की तैयार चल रही थी। इसको लेकर कॉलेज के जूनियर इंजीनियर ने बिल्डिंग का जायजा लिया तो भूतल से लेकर पांचवीं मंजिल तक दीवारों व छतों में दरार आ गई है। यह दरार काफी बड़ी है। पांचवें तल पर स्थापित कैथ लैब, कैथ लैब के बाहर की दीवार, यूरोलॉजी वार्ड, आईसीयू वार्ड आदि जगहों पर दरार साफ दिख रही है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविंद्र मिश्रा और ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार की शिकायत पर प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने शासन और केंद्र सरकार को इस बारे में अवगत करा दिया है। प्राचार्य ने दरार के कारणों का पता लगाने के लिए आईआईटी के विशेषज्ञों से तकनीकी जांच कराने की मांग की है। संभावना है कि जल्द ही जांच कमेटी गठित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed