फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparations intensified for CM's visit

सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for CM's visit
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पैरामेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए 30 ग्राम पंचायत अधिकारियों और सौ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शहर में गड्ढे भी भरे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी सप्ताह झांसी के दौरे पर आ सकते हैं। इस समय मुख्यमंत्री का झांसी दौरा करने के पीछे की वजह स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखना माना जा रहा है। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं।बीते शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने झांसी का दौरा किया था। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंत्री को खामियां ही खामियां मिली थीं। अब मुख्यमंत्री जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ कि किस दिन सीएम झांसी आएंगे लेकिन संभावित दौरे को लेकर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों अस्पतालों के अधिकारियों ने सभी विभाग प्रमुखों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल कॉलेज में 30 सचिवों और 100 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बीकेडी से इलाइट जाने वाले मार्ग पर सोमवार को गड्ढे भी भरे गए। इसके अलावा सरकारी विभागों में फाइलें अपडेट की जाती रहीं। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर खास फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed