{"_id":"19e8444ffa26ae83048a6fec301c79b3","slug":"prdani-election-duty-taught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव में ड्यूटी का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव में ड्यूटी का पाठ पढ़ाया
ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानी के चुनाव को कतई हल्के में नहीं लें। मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि शरारती तत्वों के लिए अभेद हो। यह दिशानिर्देश बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के परेड मैदान में डीआईजी अजय मोहन शर्मा व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से अधीनस्थों को दिए।
अधिकारियों ने कहा कि पोलिंग बूथ पर मतदान खत्म होने तक सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करें। इस दरमियान किसी भी दल के प्रत्याशी अथवा परिचित से मेलजोल न बढ़ाएं। थानेदार सुनिश्चित करेंगे कि मतदान के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका पर लोगों को चिह्नित किया जाए।
100 मीटर की परिधि में वोट मांगते अथवा धमकाने की हरकतों पर भी नजर रखी जाए। थानाध्यक्ष अपने साथ वीडियोग्राफर रखेंगे और सभी एजेंटों की रिकार्डिंग करेंगे। प्रत्याशी बूध पर अपना मत देने के अलावा अन्य किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस सुनिश्चित करेगी कि कोई भी एजेंट मोबाइल फोन प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
क्या करें पुलिस कर्मी
समय से ड्यूटी पर पहुंचकर अनुशासित रहें। आदर्श आचार संहिता का पालन करें।
अत्यधिक सतर्कता, विनम्रता और दृढ़ता के अपने कर्तव्यों का पालन करें।
ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मी अपने साथ पानी की बोतल, टार्च, डंडा व दैनिक उपयोगी सामग्री साथ रखें।
क्या न करें पुलिस कर्मी
मादक पदार्थ का सेवन न करें। किसी भी प्रत्याशी व एजेंट से कोई भी सुविधा ग्रहण न करें।
समाज के किसी भी वर्ग अथवा जाति से संबंधित लोगों के समूह के साथ मेलजोल न बढ़ाएं।
अपने कार्य एवं आचरण को निष्पक्ष रखें। किसी प्रत्याशी अथवा दल के संबंध में टिप्पणी न करें।