फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PRD department selling duty

पीआरडी विभाग में बिक रहीं ड्यूटियां... जिसकी जेब में दाम उसे ही मिलेगा काम

Fri, 21 Oct 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
PRD department selling duty
झांसी। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग में ड्यूटियां बिक रही हैं। यह हम नहीं बल्कि खुद विभागीय लोग कह रहे हैं। प्रशासन से लेकर शासन तक शिकायतें भी गूंज रही हैं। पीआरडी जवान भी आंदोलित हैं। इतना ही नहीं विभाग के दो अफसरों में भी ठन गई है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने ही एक दूसरे की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

जनपद मेें कुल 818 पीआरडी जवान हैं। मुख्यालय स्तर पर इनकी ड्यूटी जिला युवा कल्याण अधिकारी लगाते हैं जबकि ब्लॉक स्तर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी यह काम करते हैं। यहां एक अरसे से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ही मुख्यालय में भी ड्यूटी लगाते रहे। इस बीच करीब 50 जवानों की रोजाना दो ड्यूटी लगाने की शिकायत सामने आ गई। आरोप लगाया गया कि गेटिंग-सेटिंग वालों को एक दिन में दो-दो ड्यूटी दी जाती है और पूरे पैसे का बंदरबांट कर लिया जाता है। इसके उजागर होेने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह आमने-सामने आ गए। दोनों अफसरों में खटपट शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर इस गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों अफसरों ने एक दूसरे की शिकायत शासन में भी कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से जिन जवानों की ड्यूटी नहीं लगी थी, उनको भी ड्यूटी देने को कहा गया लेकिन, उनकी ओर से इसकी अनदेखी की गई। उनका यह रवैया आपत्तिजनक था। इसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार
जिला युवा कल्याण अधिकारी
मुझ पर जिला युवा कल्याण अधिकारी की ओर से फर्जी तरीके से मस्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इंकार करने पर ही इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिन जवानों को ड्यूटी न देने की बात कही जा रही, उनको नियमित ड्यूटी दी गई है।
शिवराम सिंह
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कतरे गए पर
विवाद का खामियाजा आखिरकार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह को भुगतना पड़ा। जिला कमांडेंट ने आदेश जारी करके क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम से जनपदीय ड्यूटी का प्रभार छीन लिया। इसके अलावा उनको मोंठ से हटाकर विकास खंड बंगरा एवं मऊरानीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही विशाल कुशवाहा को उनके स्थान पर मोंठ भेजा गया है।

पीआरडी जवानों ने भी खोल दिया मोर्चा
ड्यूटी में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद कई पीआरडी जवानों ने भी मोर्चा खोल दिया। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए पीआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने में जमकर खेल हो रहा है। ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसा मांगा जाता है। इस वजह से कई जवानों को काफी समय तक ड्यूटी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed