फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pravasi mazdoor left work

तैंतीस हजार मजदूरों ने छोड़ा मनरेगा का काम

Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
pravasi mazdoor left work
झांसी। कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव को लौटे। इनको मनरेगा के जरिए गांव में काम मुहैया कराने को कवायद हुई लेकिन, अब मनरेगा मजदूरों की संख्या में बड़ी तेजी से गिरावट आ रही है। शुरूआत में करीब 74 हजार मजदूरों को काम दिया जा रहा था। लेकिन, इस माह तक करीब 33 हजार मजदूर काम छोड़ चुके हैं। बताया जा रहा इनमें से अधिकांश मजदूर वापस लौट गए हैं। मजदूरों के काम पर न आने की एक वजह समय पर भुगतान का न मिलना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मजदूरों के गांव वापस लौटने से मनरेगा के कामों में बढ़ोत्तरी की गई। कई विभागों के काम मनरेगा में जोड़ दिए गए। जून महीने तक सर्वाधिक 74 हजार मजदूरों को मनरेगा में काम दिया गया लेकिन, उसके बाद से संख्या में गिरावट आने लगी। जुलाई के आखिरी सप्ताह तक यह संख्या घटकर आधी से भी कम रह गई। इस तरह करीब 33 हजार मनरेगा मजदूर काम छोड़कर चले गए। हालांकि बारिश में मनरेगा का काम काम काफी कम हो जाता है लेकिन मजदूरों के न आने की खास वजह बारिश नहीं है। बताया जा रहा कि कई गांव में मजदूर धीरे-धीरे वापस अपने रोजगार वाले स्थानों की ओर लौट रहे हैं। इस वजह से संख्या घट रही। कई जगह यह बात भी सामने आई कि मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही। काफी दिन का इंतजार कराने के बाद उनको पैसा दिया जा रहा। इस वजह से भी मजदूर इसमें काम करने को राजी नहीं हैं। बता दें, मनरेगा मजदूरों के काम पर न आने से कई काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों मेड बंधी, जलाशय गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई तक 18368 मजदूरों ने काम की मांग की, जिसमें से 18357 मजदूरों को काम दिया गया। सीडीओ शैलेष कुमार का कहना है कि मनरेगा में जितने मजदूर काम मांग रहे उनमें अधिकांश को काम दिया जा रहा है। उनका दावा है कि अभी करीब 250 मजदूर ही वापस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed