फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prashant selected for the national camp

Jhansi News: प्रशांत का नेशनल कैंप के लिए हुआ चयन

Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prashant selected for the national camp
बरुआसागर। बरुआसागर के ग्राम जरबो निवासी प्रशांत कुशवाहा का चयन अंडर-14 कबड्डी नेशनल कैंप के लिए हुआ है। प्रशांत के पिता हीरालाल कुशवाहा किसान परिवार से हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी माहौल है। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रिंकू परिहार ने बताया कि प्रशांत का कबड्डी का सफर बरुआसागर स्थित फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध इस फाउंडेशन में उन्होंने निशुल्क प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशांत की मेहनत का परिणाम रहा कि कक्षा छह में उनका चयन सैफई स्थित सरकारी स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ था। वर्तमान में वह हॉस्टल के कबड्डी कोच मीतू सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशांत की सफलता पर फाउंडेशन के चेयरमैन हैप्पी चावला, संरक्षक डॉ. रोहित पांडे, उपाध्यक्ष उदय कुमार पांडेय, बृजेंद्र यादव, मीनू राजावत, श्वेता राय, शिवानी राय व देवेंद्र कुशवाहा ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed